अग्निपथ भर्ती योजना : वायुसेना के लिए रिकॉर्ड 7.50 लाख आवेदन आए, अब तक के सर्वाधिक

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना (Agnipath Recruitment Scheme)  के तहत मंगलवार तक करीब 7.5 लाख आवेदन मिले। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू हुआ और 5 जुलाई को पूरा हुआ। इस दौरान 7,49,899 आवेदन मिले हैं। यह वायुसेना के किसी भी भर्ती चक्र में मिले आवेदन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले वायुसेना में अधिकतम 6,31,528 आवेदन आए थे।

सरकार ने 14 जून को अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। इसके तहत साढ़े 17 से 21 साल आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किया जाएगा। इनमें से 25% को बाद में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा। इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। सरकार ने 16 जून को भर्ती की ऊपरी आयु सीमा इस बार के लिए 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी थी।

इस साल नौसेना के अग्निवीरों में 20% महिलाएं

इस साल नौसेना में शामिल होने वाले अग्निवीरों में करीब 20% महिलाएं होंगी। नौसेना ने इस साल 3,000 कर्मियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। एक जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है। इस योजना के तहत नौसेना पहली बार महिला नाविकों की भर्ती करेगी। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नौसेना के लिए आवेदन 15 से 30 जुलाई के बीच शुरू होगा। लिखित और फिजिकल फिटनेस टेस्ट अक्टूबर के मध्य में होगा। योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों का पहला बैच 21 नवंबर तक ओडिशा के आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होगा।

यह है शेड्यूल

24 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। दूसरे चरण का एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी किया जाएगा। 21 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक दूसरे चरण की परीक्षा कराई जाएगी। 29 अगस्त से 8 नवंबर 2022 तक मेडिकल टेस्ट होगा और फाइनल रिजल्ट 1 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories