Friday, February 20, 2026
27.5 C
New Delhi

Dev Dewali 2023 Date: देव दिवाली कब है? जानिए सही डेट और महत्व

Dev Dewali 2023 Date: सनातन धर्म में कार्तिक मास का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है क्योंकि इस माह पूजा करने वाले साधकों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। इस माह कई बड़े व्रत व त्योहार आते हैं। कार्तिक माह की अमावस्या की तरह ही कार्तिक पूर्णिमा भी बहुत खास होती है। जो कि दिवाली से ठीक 15 दिन बाद आती है और इसे देव दिवाली या देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। कहा जाता हैं कि देव दिवाली के दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और इस पर्व को मनाते हैं। इसलिए इसे देवताओं की दिवाली या देव दिवाली नाम दिया गया है। हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष महत्व है और यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस साल देव दिवाली की डेट को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन हैं। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी इस बार देव ​दिवाली?

India Post Bharti 2023: भारतीय डाक विभाग में 1899 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

देव दिवाली 2023 डेट (Dev Diwali Kab Hai)

लोग ​देव दिवाली की सही डेट को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। कुछ लोगों का कहना है कि देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं कुछ लोग 27 नवंबर को देव दिवाली मनाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में पंचांग के अनुसार जानते हैं देव दिवाली की सही डेट क्या है? देव दिवाली कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और 27 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। देव दिवाली का पर्व को शाम के समय मनाया जाता है इसलिए इस साल देव दिवाली 26 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी।

JIOBP Petrol Pump: जियो का पेट्रोल पंप खोल हर महीने लाखों रुपए कमाइए, जाने क्या प्रोसेस

देव दिवाली का धार्मिक महत्व

देव दिवाली या देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस दिन सभी देवी-देवता काशी में आकर दीपक जलाते हैं। क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था और इस देवता गण दीपक जलाकर उत्सव मनाते हैं। देव दीवाली के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है और कहते हैं कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही देव दिवाली के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। साथ ही इस दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है और इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 18 फरवरी: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

Related Articles

Popular Categories