दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बीते दो वर्षों में दिल्ली में जनवरी में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने खून जमा देने ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार (9 जनवरी) के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें की कड़ाके की ठंड के चलते राजस्थान में स्कूलों की छुट्‌टी 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

सोमवार को शीत लहर चलने के साथ न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि शीत लहर की स्थिति निरंतर जारी है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में बर्फबारी दर्ज की गई है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि, इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, खासकर तब जब कोहरे का कहर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...

Related Articles

Popular Categories