Saturday, February 7, 2026
16.1 C
New Delhi

jamun: जामुन खाने के ये 9 फायदे| Health Benefits of jamun

jamun: इंसान की हैल्थ को फिट रखने में फल का सेवन बहुत की कारगर है। ये प्राकृतिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। ऐसे ही आज हम एक ऐसे फल के बारे में बात करने जा रहे है, जो देखने में तो छोटा है, लेकिन गुणों से भरपुर है। जी हां हम बात करने जा रहे है जामुन की। जामुन का रंग काला होता है और यह रस से भरा होता है। जामुन रोजेशिया परिवार से संबंधित पौधा है। इसकी अधिकतर खेती उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर वाले क्षेत्र में होती है। jamun में अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं। जामुन फल के अलावा इसके पत्ते और छाल को भी कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम जामुन के 9 बेहद चौकानें वाले फायदे बताने जा रहे हैं।

jamun खाने के ये 9 फायदे

1. बालों के लिए लाभदायक जामुन

जामुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों को मजबूत बनाने के लिए लाभदायक हो सकते हैं। इसलिए, जामुन खाने से बाल काले, लंबे और घने हो जाते है।

Also Read: आठ घंटे सोना जरूरी नहीं, नींद अच्छी आनी चाहिए, रिसर्च से हुआ खुलासा

2. आंखों के लिए फायदेमंद

स्वस्थ आंखों के लिए जामुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार, आंखों की रोशनी में सुधार के लिए विटामिन-ए मददगार होता है। साथ ही विटामिन-सी और ई में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के हमले से बचाते हैं। इस प्रकार जामुन के प्रयोग से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

3. हृदय को रखे मजबूत jamun

एक शोध के अनुसार, जामुन का सेवन करने से हृदय मजबूत होता है। दरअसल, जामुन में एंथोसायनिन और फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं, जो हृदय से जुड़ी समस्या को दूर करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा जामुन हृदय को मजबूत भी करता है।

4. शरीर की चर्बी को कम करने में मददगार

शरीर में फैट के बढ़ने से कई तरह के शारीरिक रोग पनपने लग जाते हैं। ऐसे में जामुन का सेवन करने पर फैट को कम किया जा सकता है। दरअसल, जामुन में एंथोसायनिन प्रभाव पाया जाता है, जो चर्बी को कम करने में मदद कर सकता हैं।

Also Read: Weight Loss Tips in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में घटाएं 5 किलो वजन

5. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए

किसी भी व्यक्ति के बीमार पड़ने का एक कारण उसका इम्यून सिस्टम का कमजोर होना भी हो सकता है। ऐसे में jamun का सेवन व्यक्ति के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। इसके लिए जामुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण मददगार साबित हो सकते हैं।

6. त्वचा में आए निखार

jamun के प्रयोग से त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके लिए जामुन में पाए जाने वाले विटामिन (सी, ए, ई, बी 6) और आयरन सहायक हो सकते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान कर उसमें निखार लाने में सहायक हो सकता है।

7. हड्डियों को करें मजबूत

बेहतर स्वास्थ्य के साथ जामुन हड्डियों का मजबूत करने में सहायक है। इसके लिए कई पोषक तत्वों से युक्त जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन में फेनोलिक पाया जाता है, जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को रोकने का काम करता है।

8. कैंसर को दूर रखने में सहायक

जामुन के औषधीय गुण के कारण इसे कैंसर को दूर रखने के लिए भी सहायक माना जाता है। jamun में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को दूर कर सकते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रेडिकल्स को खत्म करने का काम कर सकते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। इस तरह से जामुन एसोफैगस कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

Also Read: Kalonji: वैज्ञानिक पैमाने पर खरी उतरी कलौंजी के 9 चमत्कारिक फायदे

9. हैल्दी माइंड के लिए जरूरी

jamun में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में लाभकारी हो सकते हैं। जामुन में मुख्य रूप से विटामिन सी और विभिन्न तरह के पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो उम्र के साथ कमजोर होती याददाश्त से आपको बचा सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: घर की छत पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM Surya...

Topics

महाशिवरात्रि 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा!

महाशिवरात्रि 2026 हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली...

Related Articles

Popular Categories