भारतीय नौसेना में अग्निवीर अपरेंटिसशिप भर्ती शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन | योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Indian Navy Agniveer: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों लोगों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार, भर्ती अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत आयोजित की जा रही है।  इस मौके का फायदा उठाकर उम्मीदवार करीब से नौसेना के साथ काम कर सकेंगे और अपने करियर को नए उड़ान दे सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं परीक्षा पास की हो, वह भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ। इसके अलावा AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा होना चाहिए।  इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी तय है, जिसके हिसाब से भर्ती होनी है।  बैच  01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।  वहीं, बैच 02/2027 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच रखी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
  • इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in जाएं।
  • इसके बाद स्क्रीन में Join as Agniveer  का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब ‘Agniveer (Apprentice) – INET 2/2026’ विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज को जमा करें।
  • आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18 फीसदी जीएसटी तय किया गया है, इसे ऑनलाइन जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

कैसे होगा सेलेक्शन?

  • भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी,
  • इसमें इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (NET)।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट।
  • मेडिकल परीक्षा शामिल हैं, सेलेक्शन के लिए हर एक टेस्ट में पास होना जरूरी है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories