राजस्थान के अलवर जिले में सेना के जवान ने सर्विस राइफल से गले में गोली मारकर की आत्महत्या

अलवर। राजस्थान के अलवर शहर के लाल डिग्गी के पास स्थित आर्मी एरिया जय पलटन में तैनात लास नायक 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह राठौर ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे गार्ड रूम में अपनी सर्विस राइफल से गले में गोली मार ली। लेकिन, पुलिस को अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोली जवान के गले से होते हुए सिर में पार निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान सुरेंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह मूलरूप से नागौर जिले के गांव गुढ़ा जोधा का रहने वाला था। वह फिलहाल अलवर जय पलटन में 182 मीडियम रेजिमेंट में लास नायक के पद तैनात था। उसकी यूनिट झांसी से अलवर आई हुई थी। घटना की सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जय पलटन से सूचना मिली कि जवान सुरेंद्र सिंह ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मार ली और मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान ने खुद की सर्विस राइफल से ही खुद गले में गोली मार ली। वह घटना के समय सिविल ड्रेस में था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने आखिरी बार अपनी पत्नी के मोबाइल पर बात की थी। आर्मी के सूबेदार विवेकानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लास नायक सुरेंद्र सिंह राठौर ने सुबह करीब 9 बजे गार्ड रूम में अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

पिता बोला- आर्मी व पुलिस ने नहीं बताया बेटे की मौत का कारण

घटना के बाद मृतक जवान के परिवार व गांव के लोग दोपहर करीब 2 बजे अलवर पहुंचे। जवान के पिता पदम सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जय पलटन आर्मी से सूचना दी कि सुरेंद्र की तबीयत अधिक खराब है। वह अस्पताल में भर्ती है। यहां आए तो बेटा मृत मिला। सुरेंद्र के दो बेटे हैं। वह और उसका बड़ा बेटा नरेंद्र बकरी पालन करने के साथ खेती व मजदूरी का काम है। सुरेंद्र परिवार का सहारा था। मृतक के गांव के सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि आर्मी व पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन, हमें अभी पुलिस व आर्मी के अधिकारियों ने सुरेंद्र की मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

मृतक जवान की पत्नी भी पुलिस में कांस्टेबल

सुरेंद्र के पिता ने बताया कि की करीब 7 साल पहले बेटे सुरेंद्र की आर्मी में नौकरी लगी थी। नौकरी लगने के बाद ही उसकी वर्ष 2019 में ही शादी हो गई। बेटे की पत्नी भी पुलिस में कांस्टेबल के पद जयपुर में तैनात है। लेकिन, अभी उसके कोई संतान नहीं है। बेटा पिछले 6 महीने से नौकरी पर था। वह जल्द ही छुट्टी पर घर आने की बात कह रहा था। पिता का कहना था कि आखिर यह समझ में नहीं आ रहा कि बेटे ने खुद को क्यों गोली मार ली।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 2 जून : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत ! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

IPL 2026 Final: RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, CSK-MI के क्लब में हुई शामिल

RCB vs GT, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

Topics

Related Articles

Popular Categories