ससुर बहु से संबंध बनना चाहता था, शिकायत की तो बेटे ने दिया तीन तलाक, विवाहिता ने जहर खा जान दी

भिवाड़ी। राजस्थान के अलवर जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में ससुरालजनों की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 20 वर्षीया विवाहिता पर उसका ससुर बुरी नजर रखता था और संबंध बनाना चाहता था। मामले को लेकर पुलिस में प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि भौंकर गांव निवासी जुबेर की विवाहित पुत्री मनीषा (20) ने जहर खा लिया। जिसे अलवर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मनीषा की शादी 14 मार्च 2021 को नूंह के सिकरावा गांव निवासी इम्तियाज (23) वर्ष के साथ हुई थी। मनीषा जब छह महीने की थी जब उसके पिता का निधन हो गया। तीन साल की हुई तो मां गुजर गई। शादी में परिजनों ने बुलेट बाइक दी, 1 लाख 61 हजार रुपए कैश दिए थे। फिर भी पति, सास, ससुर मनीषा को दहेज के लिए परेशान करने लगे।

मनीषा पर उसका ससुर आसिफ बुरी नजर भी रखता था। वह कई बार उसका हाथ पकड़ चुका था और कई बार पीछे से आकर मनीषा की कमर में हाथ डाल उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मनीषा ने इसकी शिकायत अपने पति इम्तियाज से की तो वह गुस्सा हो गया। पिता के कहने पर ही इम्तियाज ने अपनी पत्नी मनीषा को तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया।
जिससे वह काफी परेशान थी। इसी को लेकर उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

डेढ़ महीने पहले कराया था मामला दर्ज

मनीषा ने 11 मई 2022 को भिवाड़ी थाने में पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व तलाक का मामला दर्ज कराया था। दो महीने से मनीषा अपने चाचा के घर रह रही थी। मनीषा की दादी उसके ससुराल नूंह गई थी। ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि तीन तलाक हो गया। अब वे उसे नहीं रखेंगे। मामले में पति और ससुर के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...

Related Articles

Popular Categories